स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना महामारी के संबंध मे लिए जाने वाली बैठक मे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने या एक सम्मान जनक प्रोत्साहन राशि दिऐ जाने संबंधित एजेंडा शामिल करने मांगी रखा है साथ प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों को जोखिम भत्ता कोरोना संकमित होने पर ओर उसके सेवा देते हुए यदि किसी अधिकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों की अकाल मृत्यु पर 50 लाख रूपये का बीमा दिऐ जाने वाले एजेंडा को भी शामिल करने अपील की है सैय्यद असलम ने कहा हमारे कर्मचारी लगातार 6 माह से अनावरत सेवा कर रहे सैकडों चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ ओर स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड की सेवा करते हुए संकमित हुए ओर कुछ ने जान गवाई है राज्य सरकार को स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित निर्णय लिया जाना चाहिए। सैय्यद असलम ने मांग रखी है कि स्टाफ की अत्यंत कमी हर जिलो मे जिससे वर्क लोड.बढ गया । सभी जिलो मे आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *