प्राचार्य वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षका का सम्मान किया

दुर्ग—आज शिक्षक दिवस के इस अवसर पर प्राचार्य वेलफेयर एसोसिएशन दुर्ग के द्वारा प्राचार्य गण की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ से एकमात्र राष्ट्रपति पुरस्कार सपना सोनी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया ।
कोरोना काल में समस्त प्राचार्य के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।समस्त प्राचार्य ने सपना सोनी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके इस पुरस्कार से जिले के समस्त शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी व हमारे जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा । इस कार्यक्रम की व्यवस्था जगजीत सिंह धीर तथा नीलिमा गजपाल ने तथा कार्यक्रम का संचालन सोमेन कुंडू के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में श्मीता विश्वास, सविता बनर्जी, केके आडील , अशोक गुप्ता, अतुल कामले, दीप्ति गुप्ता, संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग के के शुक्ला काजिला शिक्ष्षा र्यालय से राजेश ओझा ने अपनी विशेष गरिमा मयी उपस्थिति प्रदान की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *