बस दुर्घटना में मजदूरों के के मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया

रायपुर। बस दुर्घटना में ओडिशा के मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद के निकट हुई बस दुर्घटना में ओडिशा के सात लोगों की मृत्यु बहुत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे। घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।बता दें कि ओड़िशा के गंजाम से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रही थी। शनिवार तड़के सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 मजदूर सवार थे। दुर्घटना के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया है। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *