छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक राजपत्रित अधिकारी संघ ने दी शिक्षक दिवस की बधाई


भिलाई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर संगठन के सभी सम्मानीय सदस्यों को एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, सचिव डॉ शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष श्री हर्षल मोहिते एवं सह सचिव श्री सतीश कुमार ठाकुर ने शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़, के सदस्यों ने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, कई उच्च स्तरीय रिसर्च, पुस्तक लेखन कार्य और अन्य उपलब्धियों हासिल कि गई और अच्छी ख्याति प्राप्त की गई।एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने एवं तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले सदस्यों को बधाई दी तथा अगले वर्चुअल मीटिंग में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, सदस्य जिन्हें सम्मानित कर एसोसिएशन गौरवांवित महसूस करेगा उनके नाम है, डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी, डॉ संजय कुमार सिंघई, श्री शिवानंद कामडे , डॉ जी एस बेदी, डॉ के के सक्सेना, डॉ वर्षा चौरसिया, डॉ रचना सिंह डॉ अपूर्व कुमार दास, डॉ शैलेंद्र सिंह, श्री रमेश कुमार चौधरी, श्री महेश कुमार देवांगन, श्री हरिशंकर स्वर्णकार, श्री देव सिंह साहू, श्री चंदन कुमार, श्री अनिल कुमार देवांगन, श्री अजय छत्तर, श्री मनोज चंद्राकर एवं श्री दीपक पटेल आदि। इन्होंने तकनीकी शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में विशेष कार्य किया। एसोसिएशन अपने सदस्यों के योगदान का सम्मान करता है और इस उपलब्धि के लिए ई सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। चूंकि 6 दिसंबर तक राज्य में राजकीय शोक होने के कारण शिक्षक दिवस के वर्चुअल कार्यक्रम को बाद में किए जाने का निर्णय लिया गया है। सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों से एसोसिएशन गौरवान्वित महसूस करता है, और सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *