महापौर की पहल पर सिंधी जनरल पंचायत ने दिया सहयोग पुज्य सिंधी जनरल पंचायत ने गौठान में चारा के लिए दिये 50,000 रु0

दुर्ग—- ! महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर दुर्ग की पुज्य सिंधी जनरल पंचायत ने आज गौठान के गायों के चारा के लिए 50,000 रु0 का चेक नगर निगम को दिये। सिंधी जनरल पंचायत के पदाधिकारियों ने महापौर को 50,000 रु0 का चेक सौंपे। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पुलगांव स्थित गौठान में मवेशियों को रखा गया है। महापौर श्री बाकलीवाल के प्रयास से गत दिनों पदमनाभपुर के जैन समाज ने गोठान के गायों के लिए 03 ट्रक चारा की व्यवस्था कर दान किया था। इसी क्रम में महापौर श्री बाकलीवाल की पहल पर पुज्य सिंधी जनरल पंचायत सिंधी कालोनी दुर्ग ने भी गौ सेवा के लिए अपनी सहभागिता देते हुये गौठान में चारा के लिए आज 50,000 रु0 भेंट किया है। इस दौरान शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, खेमराज मध्यानी अध्यक्ष सिंधी पंचायत, पदाधिकारी रामचंत्र खत्री, पारुमल शोभानी, रवि अंदानी और कल्याण महिला स्व सहायता समूह की संचालिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *