पाटन। अमलेश्वर थाना के ग्राम पाहन्दा की एक 19 वर्षीय युवती तीन दिन पहले घरवालों को बिना बताए कही बाहर चली गई थी । युवती के लापता होने पर 4 तारीख को ही अमलेश्वर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी।और सुबह उसकी उसी लड़की की लाश गाव के ही बांध पर तैरती मिली। बताया जाता है कि युवती का स्वास्थ्य खराब रहता था और वे कुछ दिनों से मानसिक रूप से भी ठीक नही थी। पुलिस सूचना मिलते ही मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाहन्दा(अ)में आज सुबह बांध में नहाने गए ग्रामीणों ने एक युवती की लाश पानी मे तैरती हुई देख अचंभित हो गए।ग्राम के पंच बल्ला साहू ने संज्ञान में लेकर युवती की लाश पानी मे तैर रही थी जिसकी जानकारी सरपंच उपसरपंच को देते हुए। पता साजी करने पर पता चला कि गांव की एक युवती 3 दिन पहले हेमा विश्वकर्मा पिता मंशा राम विश्वकर्मा घर मे।किसी को कुछ बताये बगैर गायब है। जिस पर युवती के पिता को बुलाकर पहचान करवाई गई ।उन्होंने पहचान कर बताया कि युवती 3तारीख से घर से लापता थी व लगभग 15 दिन से उनकी मानशिक हालत ठीक नही थी। मौके पर अमलेश्वर पुलिश पहुंचकर पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।
