पाटन– नगर पंचायत अंतर्गत भरर चौक में स्थापित सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, समाज सेवक सेवा निवृत्त शिक्षक सीताराम वर्मा,बिसेलाल वर्मा,कुर्मी समाज के पूर्व राज मंत्री पुरुषोत्तम कश्यप, वरिष्ठ नागरिक एव सेवा निवृत्त शिक्षक एस सी शेख ,रमन लाल वर्मा,गोपाल देवांगन ,नरेश वर्मा शांति विश्वकर्मा, के अलावा अन्य लोगो ने उनके मूर्ति में माल्यार्पण किया एक छोटे आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है. सेवानिवृत शिक्षक एवं समाज सेवक सीतराम वर्मा ने कहा कि वे दर्शनशास्त्र का भी बहुत ज्ञान रखते थे, उन्होंने भारतीय दर्शनशास्त्र में पश्चिमी सोच की शुरुवात की थी. राधाकृष्णन प्रसिध्य शिक्षक भी थे, यही वजह है, उनकी याद में हर वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. बीसवीं सदी के विद्वानों में उनका नाम सबसे उपर है.श्री वर्मा ने कहा कि उनका मानना था कि शिक्षकों का दिमाग देश में सबसे अच्छा होना चाइये, क्यूंकि देश को बनाने में उन्हीं का सबसे बड़ा योगदान होता है
