प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर हेमंत साहू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की

रायपुर। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू में गृह मंत्री को पत्र लिखकर हेमंत साहू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है ज्ञात हो कि साहू गली सूरजपुर निवासी हेमंत साहू की बीते 31 जुलाई को 4 – 5 बजे अपने दफ्तर के कर्मचारी के साथ घर से गया था जिनके साथ कुछ और कमर्चारी भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 6 बजे अपनी दो पहिया वाहन को पानी टंकी परिसर में खड़ी करके कहीं जाने के लिए निकला था। मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वहां वाहन खड़ी करके शराब पीने अपने दोस्तों के साथ गया था। इस बीच गोपीपुर गांव में ही कुछ लोगों के साथ देर शाम पार्टी मनाया मनाई गई थी।

जिसके दुसरे दिन सुबह- सुबह उसकी लाश ग्राम बिशुनपुर के पास अडानी की रेल लाइन के किनारे कटी हुई हालत में मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस अपने जांच में मृतक का मोबाइल मृतक के साथ नही था। मृतक से किस -किस से बात हुई है नही बता पा रही है। तो वहीं पुलिस द्वारा शव की जांच करके पीएम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मामले को अच्छे से जांच नही की थी। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि शव को जलाने के दूसरे दिन बाद शव के समीप में मृतक का वाहन जो कि पानी टंकी में खड़ी थी उसकी अधजली हुई चाभी मिली है। आखिर सवाल उठ रहे है कि ये चाभी आया कहा से था । घटना घटे आज 1 महीने से ऊपर हो गया लेकिन जांच का कोई अता पता नहीं है बरहाल इस सम्बंध में मृतक के परिजन कोतवाली पुलिस पर काफी गम्भीर आरोप लगाते हुए भरोषा नही होना कहा है। और सरगुजा आईजी से भी लिखित शिकायत कर जांच की मांग कर चुके है।दुसरी ओर एसपी के पास भी न्याय की गुहार लगाने के बाद न्याय नहीं मिलने से दुखी हेमंत की मां अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन से अनुमति की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *