पाटन–मार्च महीने से बेरोजगार हो चुके स्थानीय बस स्टेण्ड में संचालित बसों के चालक एव परिचालकों ने बस कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले बैठक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद ताज खान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया उपस्थित सदस्यो ने कहा कि बस मालिकों को शासन से राहत मिली है लेकिन बस मालिको के दवरा पिछले 6 माह से अपने कर्मचारियों की सुध नही ली गई इसके अलावा शासन से भी अलग से राहत नही मिल पाई इस स्थिति में उपस्थित चालक परिचालकों ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक बस मालिको द्वारा किसी प्रकार की मानदेय उपलब्ध नही कराया जाता तब तक काम पर नही लौटेंगे बैठक में अध्यक्ष मोहम्मद ताज के अलावा उपाध्यक्ष -जितेंद्र निर्मल,सचिव – कार्तिक सिन्हा,नंद कुमार देवांगन,हिरन यादव,करीम खान,जाहिद खान के अलावा सभी चालक एव परिचालक उपस्थित थे,,
