?विक्रम कुमार नागेश
राजिम।वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में भी नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती वाणी आराधना साहू के द्वारा आनलाईन और विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नेत्रदान हेतु जागरुक एवं प्रेरित करते हुये नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉ. एन. आर. नवरत्ने के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम डॉ. व्ही. के. हिरौंदिया एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. पात्रा के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौन्दकेरा के नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा विभिन्न सोशल मिडिया, और कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये प्रत्यक्ष रुप से नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक किया जा रहा है।
वाणी आराधना साहू ने बताया कि नेत्रदान एक बहुत ही पुण्य कार्य है जिसमें हम मृत्यु के उपरांत भी अपने नेत्र का दान करके किसी और के जीवन को प्रकाशवान कर सकते हैं। उन्होंने ने बताया की इसके लिए हमें एक नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर अपने नेत्रदान की घोषणा का संकल्प करते हैं। उनके द्वारा आम जन, कर्मचारी, मितानीन, को विभिन्न सोशल मिडिया और वर्चुअल तरीके से नेत्रदान हेतु अपील किया गया। साथ ही नेत्र सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी विद्यावती बंजारे, नितेश सिन्हा, योगानंद चक्रधारी, भावना कोरे, रेणू दिवाकर, विनिता शर्मा, रवि विश्वकर्मा, अंजू मन्नाडे, गीता साहू, खिलेश्वरी वर्मा आदि का सहयोग रहा।
