पाटन । राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित शासन की डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत जिलों के हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल में आई टी एवं डिजिटल क्लासरूम हेतु कार्यरत कर्मचार स्कूल कोऑर्डिनेटर ने बीईओ पाटन के नाम से ज्ञापन सौपा है जिसमे मार्च से लॉकडाउन लगने से अनलॉक होने तक वेतनमान प्राप्त नही होना बताया है ।
विदित हो कि सम्बंधित स्कूलों में 10 फरवरी 2020 को कुछ लोगो को कर्मचारी स्कूलकोऑर्डिनेटर कार्यभार दिया गया था 10 फरवरी से लेकर मार्च 22 तक निरंतर कार्य करने का वेतन दिया गया लेकिन उसके बाद लॉकडाउन होने की वजह से इनको वेतन प्राप्त नही हुआ है वेतन की बात माग करने पर लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने की बात कही गई लेकिन आज अनलॉक होने पर भी इन सभी को अभी तक मार्च से लेकर वर्तमान स्थिति तक वेतन प्राप्त नही हुआ है जिस वजह से उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है सौपे हुए ज्ञापन में कोऑर्डिनेटर ने कुछ माग भी रही है जिसमें नियुक्ति की तिथि से लेकर प्राप्त वेतन का विवरण वेतन से कट रहे TDS/ EPS का अकाउंट नंबर प्रदान करने का अनुरोध किया है इसके साथ ही स्कूल शिक्षकों के साथ ही स्कूल कोऑर्डिनेटर को जल्द से जल्द पुनः स्कूल में नियुक्त किया जावे ताकि आइटीसी के अधूरे कार्य को पूर्ण किया जा सके ।
इस मौके पर अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मानिकपुरी राकेश साहु किशोर जोशी संतोष कुमार प्रीतेश कुमार श्वेता साहू मदन बंछोर होमेन्द्र कुमार कुणाल सिंग एवं अन्य उपस्थित थे ।
