पाटन– पाटन ब्लाक के बटंग आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर पार्वती कुर्रे का नाम आयुर्वेद समाज के क्षेत्र में बेहरत सेवा करने एव अधिक से अधिक लोगो को आयुर्वेद से जोड़ने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिये आयुर्वेद को शसक्त माध्यम बताते हुए लोगो को जागरूक किया इसके लिये श्रीमती डॉक्टर पार्वती कुर्रे का नाम नेशन प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा जिसके लिए नॉमिनेट किया गया है इसके अलावा छत्तीसगढ़ से त्रिपुरा के राज्यपालश्री रमेश बैस का का नाम दर्ज हुआ है डॉक्टर पार्वती कुर्रे समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही है सामाजिक सद्भावना के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं साथ ही नारी उत्थान के लिए नारी शिक्षा के लिए एवं नारियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सदैव जागरूक कर रहे हैं बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं वे कहती हैं की शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हर कामयाबी हासिल की जा सकती है और व्यक्ति विवेकशील होकर सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं वे पर्यावरण को लेकर भी काफी जागरूक है एवं लोगों के बीच वृक्षारोपण का कार्य भी करवा रही हैं। वे गरीबों एवं वंचितों के अधिकार के लिए हर संभव प्रयास करती हैं विश्वास दिलाती है कि हर सुख दुख में उनके साथ में है।
