छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरझिटी के आश्रित ग्राम गिधनी में महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , सचिव का चयन कर अपराध मुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प लिया गया । छुरा पुलिस द्वारा जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में ग्राम गिधनी पहुंचकर गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कोविड 19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया । साथ ही समिति द्वारा गांव में शांति स्थापित करने , अपराध एवं नशा मुक्त गांव के निर्माण में थाना छुरा पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया गया । समिति गठित कर गांव के नागरिको को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं गांव के रामसिंह ठाकुर को ग्राम रक्षा समिति गिधनी का अध्यक्ष , गिरधारी ठाकुर को उपाध्यक्ष , पुनित ठाकुर को सचिव बनाया गया है । इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत , प्रधान आरक्षक धनेश्वर ध्रुव , आरक्षक शिवदयाल नागेश , मोहित चुरेन्द्र एवं ग्राम गिधनी के रामुसिंह ठाकुर , गिरधारी ठाकुर , पुनित ठाकुर , डेरहा ठाकुर , पिलदाउ ठाकुर , संतराम यादव , चेतन ठाकुर , चुवन यादव , जोहन यादव , देवकी बाई , द्रोपती बाई , प्रेमबाई ठाकुर , गीताबाई यादव एवं कोटवार तुलाराम उपस्थित रहे ।
