23 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन होगा


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद।राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की दवा (अल्बेन्डाजोल) खिलाई जाएगी। एक साल से दो साल की उम्र वाले बच्चों को आधी गोली पीसकर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा तीन से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी।

शासन द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये है, जिसके तहत कन्टेनमेंट जोन, बफर जोन और बफर जोन को छोड़कर के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गये है। कन्टेनमेंट जोन में स्थिति सामान्य होने के बाद ही यह सेवा प्रदान की जायेगी। जबकि बफर जोन में सामान्य दिशा निर्देशों का पालन कर सेवाएं जारी रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *