धूल हटाने निगम ने की सड़कों की सफाई, सड़कों में हुए गड्ढों को किया समतल

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम प्रशासन ने सड़कों के गड्ढों का मरम्मत प्रारंभ कर दिया है। सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने की वजह से गड्ढे हो गए थे। बारिश के बाद गड्ढे दिखने शुरू हो गए थे। स्थिति को देखते हुए प्रमुख सड़कों के गड्ढों का मरम्मत कार्य कराया गया है। गड्ढों में कांक्रीट डालकर समतल किया गया है। जहां धूल की शिकायत मिल रही है। उन सड़कों की झाड़ू से सफाई कराई जा रही है। नेहरू नगर जोन अंतर्गत सुपेला घड़ी चौक से डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंच मार्ग पर लक्ष्मी मार्केट के सामने, नूरी मजिस्द के सामने बारिश का पानी जमा हो रहा था। इस वजह से कुछ जगहों पर बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए थे। उन गड्ढों में नेहरू नगर जोन की टीम ने गिट्टी, रेत और सीमेंट का मिश्रण डालकर समतल किया। इसी प्रकार वार्ड-4 प्रियदर्शनी परिसर और वार्ड-6 सुपेला बाजार रोड पर गड्ढे होने की शिकायत मिली थी। जिसे मरम्मत किया गया। जोन-2 वैशाली नगर की टीम ने साक्षरता चौक से बीएम शाह हास्पिटल रोड, कुरूद रोड और वैशाली नगर गुरूनानक मार्केट रोड के गड्ढों को कांक्रीट से भरा गया। इसी तरह से जोन-3 और जोन-4 वीर शिवाजी नगर जोन क्षेत्र के सड़कों का मरम्मत किया गया है। महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार सड़कों की सफाई अभियान चलाया गया। बारिश के बाद सड़कों पर जमा धूल मिट्टी की परत को झाड़ू लगाकर लोगों को राहत पहुंचाया गया। इस रोड पर बारिश के बाद मिट्टी, कंकड़ और पत्थर जमा हो गए थे। जो वाहनों की आवाजाही के दौरान हवा में धूल के साथ उड़ रहे थे। खासकर सुपेला घड़ी चौक से डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक कोहका रोड लक्ष्मी मार्केट के सामने रोड पर  धूल का गुबार बन जाता था। इससे राहगीरों के साथ रोड किनारे के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  रोड की सफाई होने और गड्ढों को समतल किए जाने के बाद सामान्य रूप से वाहनों की आवाजाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *