दुर्ग जिले में कोरोना का कहर जारी आज 214 संक्रमित मरीज मिले… संक्रमित मरीजों में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी की संख्या ज्यादा

दुर्ग । जिला दुर्ग में आज कोरमा का बम ब्लास्ट हुआ है आंकड़ा 200 पार करते हुए कुल 214 संक्रमित मरीजों तक जा पहुंचा है। मरीजों की मौत ने भी दहाई आंकड़ा पार करते हुए 11 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक कुल 98 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले से 214 संक्रमित मरीज मिले हैं। जो पूरे ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से हैं। अब मिल रहे संक्रमित मरीजों में भारी संख्या में मेडिकल स्टाफ एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारी शामिल हैं । अब बचाने वाले भी इस वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में आ चुके हैं। जिला दुर्ग में स्थिति भयावह हो चुकी है। इसके अलावा आज कुल 11 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें सड़क 31 सेक्टर 4 निवासी 50 वर्षीय महिला की सेक्टर 9  अस्पताल में मौत हुई है । शिक्षक नगर दुर्ग निवासी 52 वर्षीय पुरुष की जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में मौत हुई है। हाउसिंग बोर्ड ढांचा भवन कुरूद निवासी 71 वर्षीय वृद्ध की मौत भी जिला कोविड-19 अस्पताल में हुई है। 56 वर्षीय पुरुष निवासी कैंप 1 नारायण किराना स्टोर के पास की मौत जिला अस्पताल में हुई है। 48 वर्षीय पुरुष बीएमवाई चरोदा निवासी की मौत रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में  हुई है। कुम्हारी दुर्ग से दो पुरुषों में एक 38 वर्षीय एवं एक 51 वर्षीय पुरुष दोनों की मौत एम्स रायपुर में हुई है। प्रेमनगर सिकोला भाटा दुर्ग निवासी 58 वर्षीय महिला 51 वर्ष पुरुष निवासी सड़क 12 सेक्टर 7 एवं 80 वर्षीय महिला चंडी मंदिर रोड शिव पारा दुर्ग निवासी तीनों की मौत सेक्टर 9 अस्पताल में हुई है। 58 वर्षीय कृष्णानगर निवासी पुरुष की मौत जिला कोविड-19 अस्पताल में हुई है।  आज भिलाई 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 12 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही सीआईएसएफ के करीब 4 जवानों की भी कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है । करीब 10 पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *