तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को पाकिस्तान ने 5 रनों से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

News24carate(स्पोर्ट डेस्क). मैनचेस्टर में हुए तीसरे टी 20 मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 5 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 185 रन ही बना सकी। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी है। 

पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 86 रन मोहम्मद हफीज ने बनाए जबकि हैदर अली ने 54 रनों की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम ने 21 रन बनाए। 
वहीं, इंग्लैंड की ओर से एमएम अली ने सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली जबकि टी बैंटन ने 46 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज और शाहीन शाह आफरीदी ने दो-दो विकेट लिए। 

पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने 2018 में भारत के हाथों 1-2 से हार के बाद पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय में टी-20 प्रारूप में अपनी प्रत्येक श्रृंखला जीती है। हालांकि इस बार सीरीज बराबरी पर छूटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *