पखांजूर। थाना पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पिव्ही 01रामनगर में कुछ व्यक्तियो के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पखांजूर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बातये गए स्थान पर जाकर रेड कर 03 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया आरोपी नागेंद्र अधिकारी पिता हरिपद अधिकारी, दीपेन मंडल पिता राम लाल मंडल, समीर अधिकारी पिता लक्ष्मण अधिकारी सभी निवासी पिव्ही 01 रामनगर थाना पखांजूर को जुआ खेलते पाए जाने से आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते सहित 1400 नकद जप्त किया गया, आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 100/20 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया।
