पाटन थाने में दो सहायक उपनिरीक्षक कोरोना पाजेटिव,रूही में मिले 4 मरीज

पाटन। पाटन क्षेत्र के कई गावों में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमित मिल रहे है। आज पाटन थाना में 2 सहायक उपनिरीक्षक का रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव मिला है। पाजेटिव मरीज मिलने के बाद थाना परिसर को सेनेटाइज किया गया। साथ ही थाने परिसर को बाहर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ग्राम रूही में 4 कोरोना पाजेटिव मरीज, ग्राम चंगोरी में 2 मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पाजेटिव मरीजो को कोविड अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। एवम मरीजो के सम्पर्क में लोगो की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *