पखांजूर: समाज और राजनीति में लगातार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवा कांग्रेस अपने सोशल मीडिया संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हो चुका है।
छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए और विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब देने के लिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के 26 अगस्त को एक दिवसीय बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया ।
जिसके बाद राष्ट्रीय महासचिव एवम् छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कोलकोंडा , राष्ट्रीय सचिव व सह- प्रभारी सूश्री. एकता ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी , राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी के.के शास्त्री व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया चैयरमैन अनूप वर्मा की सहमति से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया वैभव वालिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेशकार्यकारिणी का गठन किया ।
कांकेर से आकाश महंत को युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया के राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी सोशल मीडिया में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गत वर्ष युवा कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन में आकाश महंत को प्रदेश का नंबर एक परफॉर्मर चुना गया था । आकाश महंत सोशल मीडिया के साथ साथ जमीनी स्तर पर भी काफी सक्रिय है वे लोगो के हित के लिए समय समय पर आंदोलनों एवं धरना प्रदर्शन का हिस्सा रहते आए है ।
आकाश महंत ने समस्त शीर्ष नेतृत्व को नई ज़िम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए, संगठन के विस्तार व आगे भविष्य में बेहतर योगदान देने के लिए विश्वास दिलाया है। साथ ही सभी नवनिर्मित सदस्यों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस के सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी समिति आगे भी अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव संकल्पबद्ध है।
