राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के ग्रामीण आंसूलाल मरकाम आनलाईन शापिंग में ठगी का हुआ शिकार


? विक्रम कुमार नागेश

मोबाईल के स्थान पर पार्सल से पर्स और बेल्ट देखकर ग्रामीण आंसूलाल जब छलक उठा आंसू।

गरियाबंद। फोन पर कॉल कर खुद को ब्रांडेड कंपनी का अधिकारी बताकर ग्रामीण इलाकों भोले भाले ग्रामीणों से जालसाजी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं, दो अज्ञात व्यक्ति ने अपने आप को अधिकारी बताते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से दो सप्ताह पूर्व तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत कोकड़ी के आश्रित ग्राम डूमरबुड़रा के ग्रामीण आंसूलाल मरकाम पिता पहाड़ सिंह मरकाम को फोन से बातचीत कर अपने मायाजाल में फंसा लिया गया, और लोक लुभावन मोबाइल से बात करते हुए बताया कि हमारे कंपनी के द्वारा मोबाइल बहुत कम रेट में मिलता है, आप चाहेंगे तो मंगा सकते हैं
ग्रामीण आंसूलाल मरकाम के द्वारा मना करने के बाद भी उन लोगों ने ऐसा खेल खेला जिससे आसूलाल मरकाम को उन लोगों के जाल में फंसते देर नहीं लगी, और दे डाला मोबाइल खरीदने के लिए आर्डर, फिर क्या था, दो सप्ताह के बाद आज जब डाॅक विभाग का पोस्टमेन शोभा के द्वारा urban marketing d- 00/292 sector -1 rohini delhi-110085 आशुलाल के नाम का स्पीड पोस्ट डाक लेकर उनके गांव डूमरबुडरा पहुंचा, पोस्टमैन के द्वारा नियम के तहत स्पीड पोस्ट को छुड़ाने के एवज में 4500 जमा करने की बात कही गई।


आंसूलाल मरकाम के द्वारा ऑर्डर में आया सामग्री का राशि देने ही वाला था, लेकिन अचानक ऑर्डर को खोलकर वही देखा गया तो वहां पर पोस्टमैन एवं मौजूद लोगों ने हैरानी में पड़ गए, उसमें एक पर्स और बेल्ट अंदर में भरा मिला, अब यहां पर सवाल उठता है। ग्रामीण आंसूलाल मरकाम के द्वारा स्पीड पोस्ट को छुड़ाने की एवज में 4500 दे या क्या करें, पीड़िता के द्वारा पुलिस थाना शोभा में प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *