हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों और पालकों को बांटे मास्क और सेनेटाइजर एनएसयूआई ने की सराहनीय पहल, पालकों ने की जमकर तारीफ

भिलाई। आज जेईई मेन्स का एग्जाम हुआ। पार्थवी कॉलेज में एग्जाम सेंटर बनाया गया था। जहां परीक्षा देने के लिए आए छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों को एनएसयूआई ने प्रदेश सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व ज़िला अध्यक्ष आदित्य सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग एन॰एस॰यू॰आई॰ ने मास्क सेनेटाइजर बांटे। एनएसयूआई की इस पहल से पालक व परीक्षार्थी काफी खुश हुए। उन्होंने एनएसयूआई के इस सराहनीय पहल की काफी सराहना भी की।

वर्तमान समय में चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद केंद्र सरकारी ने जेईई मेन्स एग्जाम का आयोजन किया। जिसका देश भर में जमकर विरोध हुआ। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने परीखा आयोजित कर दी। ऐसे में इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और पालकों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर एनएसयूआई ने बेहतर पहल की। सुबह से परीक्षा केंद्र के बाहर उपस्थित होकर एनएसयूआई ने हेल्प डेस्क बनाया। जहां छात्र छात्राओं की मदद के लिए सभी तत्पर रहे साथ ही सभी की सुरक्षा के लिए सब को एक-एक सेनेटाइजर और मास्क दिए। सुबह और दोपहर दोनों पानी के परीक्षार्थियों को यह जरूरी सामान दिया गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव आशीष यादव ने बताया कि 6 सितंबर तक परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी और उनकी टीम रोड सभी को कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए 5 हजार से अधिक मास्क और 5 हजार सेनेटाइजर लेकर रखे हैं।इस मौक़े पर एनएसयूआई से सोमेश अर्दे, शिवम् तोमर, तुषार , लोकेश , ह्रितिक आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *