सरपंच संघ अध्यक्ष का गोड़पेंड्री,चुनकट्टा और मुड़पार में हुआ जोरदार स्वागत

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आज पाटन ब्लॉक के सरपंचों के परिचय सम्मेलन में सरपंच संघ का अध्यक्ष का चयन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम महकाखुर्द के सरपंच सुरेंद्र गायकवाड़ का चयन किया गया। सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष बनने के बाद आज ग्राम गोंड़पेंड्री में सरपंच नीलेश गनीर द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद ग्राम चुनकट्टा में सरपंच भूषण सोनवानी द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम मुड़पार पहुंचने पर सरपंच किशन भारती, पंच लोचन यादव सहित पंचायत प्रतिनिधयों एवं ग्रामीणों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। मौके पर प्रमुख रूप सेगोडपेडी सरपंच निलेश गनीर ,सेक्टर प्रभारी धनजय वर्मा ,सरपंच चुनकटा भुषण सिंह ,मुडपार सरपंच किशन भारती ,लोचन यादव, कोमल पटेल सेवा यादव, खेलावन गेडे ,बाबी ,जितेंद्र यादव ,जितेशवर ,मनीष यादव ,हेमलाल महलवार ,राधेलाल सोनवानी ,बेदराम ,चंद्रशेखर ,बली ठाकुर ,दोगन गेडे ,लुकेश वर्मा ,अशोक वर्मा तोरण साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *