छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर ने सौंपा प्रांतव्यापी ध्यानाकर्षण मांग-पत्र


कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर ने शुक्रवार दोपहर भोजनावकाश में मुख्यमंत्री के नाम ‘‘प्रांतव्यापी ध्यानाकर्षण मांग-पत्र‘‘ के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट कर कर्मचारी हित में शीघ्र ही बढ़ते मंहगाई को दृष्टिगत् रखते हुए आर्थिक मांगों पर निर्णय लेने हेतु ज्ञापन सौंपा इनकी प्रमुख मांग है:- प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित 7 वां वेतनमान् के एरियर्स का बकाया किश्त का नगद भुगतान किया जावे, प्रदेश के शासकीय सेवकों के बकाया जुलाई 2019 से मंहगाई भत्ते की 03 किश्तों का नगद भुगतान किया जाव, प्रदेश के सभी संवर्ग के कर्मचारियों को निर्धारित समय में पदोन्नति, क्रमोन्नति व तृतीय तथा चतुर्थ समयमान् वेतनमान् प्रदान करने हेतु सर्व विभागाध्यक्षों को कड़ाई से लागू करने हेतु निर्देशित किया जावे, कोरोना मरीजों कें इलाज में एवं उनके देखभाल में लगे प्रत्यक्ष, परोक्ष रूप से कार्यरत् शासकीय सेवकों को विशेष ‘‘कोरोना भत्ता‘‘ जो पूर्व में आपके द्वारा धोषित् किया गया था, तत्काल प्रदान करते हुए कोरोना संक्रमण में कार्यरत् कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान किया जाकर मृतकों को विशेष पैकेज दिया जावे, ज्ञात हो कि कलेक्टर कार्यालय में 2 कोरोना पाजीटिव मिलने के कारण ज्ञापन पत्थर ईमेल के माध्यम से दिया गया। इस दौरान प्रांतीय सचिव एस.सी.वैध,जिला अध्यक्ष पी.आर.कदम, जिला सचिव अशोक कुमार नाग जिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भाव सिंग तेता तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सोनी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *