अनकेश्वर महिपाल को शिक्षक दिवस के दिन मिलेगा शिक्षा दूत सम्मान


पाटन— विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम केसरा के नवीन प्राथमिक शाला केसरा के सहायक शिक्षक अंकेश्वर प्रसाद महिपाल को उनके नवाचार एवं रचनात्मक कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा दूत अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। अनकेश्वर महिपाल ने नवाचार के माध्यम से बच्चो के सीखने सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से सीखाने का प्रयास किया। सभी विषयों को मॉडल ,टी एल एम का प्रयोग कबाड़ से जुगाड़ करके बच्चो को सीखाने का प्रयास किया। शाला में लैपटॉप, प्रोजेक्टर, के माध्यम से आई सी टी का प्रयोग कर शिक्षण को सरल एवं रूचि कर बनाया । शिक्षा गुणवत्ता अभियान में विद्यालय को ए ग्रेड के साथ शिर्ष स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाया। विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ आडंबर बाद एवं अंधविश्वास से भी दूर रहने की शिक्षा देते हैं। शाला के समस्त स्टाफ व पालकों के जन सहयोग से मॉडल शाला विकसित करने में अहम योगदान दिया। जनसमुदाय के सहयोग से शाला को दक्षिण पाटन क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे विकासखंड में अलग पहचान बनाया। विगत वर्षों में जिला एवं राज्य स्तर पर मेंटर के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य कर रहे हैं।
पुरस्कार मिलने पर शिक्षक समुदाय ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए ।निश्चित रूप से उनके कार्य को लेकर इस प्रकार सम्मान पाना गर्व की बात है। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन शिक्षा दूत सम्मान से सम्मनित किया जाएगा। सम्मान मिलने पर शिक्षक जैनेन्द्र गंजीर, विजयकांत कौशिक, गायत्री सिन्हा, नारायण प्रसाद साहू, हेमंत सेन, राजेंद्र मारकंडे, पवन निर्मलकर, नुरेन्द्र सिन्हा, ओम प्रकाश वर्मा,डोमन वर्मा,मुकेश कुमार साहू ,मोहन यादव,साकेत देवांगन,किशोर देवांगन आदि ने बधाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *