मुख्यमंत्री के सचिव ने पहुंचे ग्राम पाहन्दा(अ) के मॉडल गौठान, व्यवस्था से हुए संतुष्ट समिति के किये सराहना

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत पहन्दा( अ) में निर्मित मॉडल गौठान का आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने दौरा कर निरीक्षण किया आज सुबह अचानक ग्राम में निर्मित गौठान का औचक निरीक्षण किया ,गौठान की सफाई,वर्मी पम्पोस्ट,गोबर खरीदी के साथ गांव की समस्या से अवगत हुए।गोबर खरीदी की सराहना किया। व नए वर्मी टैंक को जल्दी बने इसके निर्देश दिए।गौठान संचालन की व्यवस्था से संतुष्ट होकर गौठान समिति की सराहना की। जिला पंचायत दुुर्ग सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने गौठान की लावारिश मवेशियों के लिए पंचायत से चारा खरीदने व नए सेड निर्माण जल्द करने का निर्देश दिया। उपसरपंच सुरेन्द्र साहू ने गौठान में काम की हुई महिला समूह को मजदूरी की राशि व बेचे गए खाद की राशि अप्राप्त होने की जानकारी अधिकारियों को दी।अधिकारियों ने इस पर रोजगार सहायक को तत्काल संज्ञान में लेकर क्या समस्या हुई इसकी जानकारी 3 दिन में मांगी गई है।मौके पर एसडीएम पाटन विनय पोयाम, सरपंच मोहन साहू,उपसरपंच सुरेन्द्र साहू,गौठान अध्यक्ष रामभगवान ठाकुर,प्रकाश यदु,भारत वर्मा ,विधायक प्रतिनिधि अनिल ठाकुर ,सचिव लोकनाथ कौशिक,गौरी साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *