पाटन। पाटन ब्लॉक के नवनिर्वाचित सरपंचो का परिचय सम्मेलन जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सरपंचों ने पाटन ब्लाक सरपंच संघ गठन किये जाने की बात रखी। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा महकाखुर्द के युवा सरपंच सुरेंद्र गायकवाड़ को निर्विरोध सरपंच संघ पाटन ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया।
मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , जनपद सदस्य रूपचंद साहू, सरपंच पालेश्वर ठाकुर, ललित सिन्हा, उर्वशी वर्मा, किशन भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
