रायपुर। जिला/जनपद पंचायत कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं प्रांतीय सचिव बी आर साहू के साथ कोरिया जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा,अनिल श्रीवास्तव खड़गवां, संदीप सिंह, दिव्यानंद तिवारी के साथ शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से अपने वेतन एवं संविलियन के संबंध में मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा सौहार्द पूर्वक बातों को सुना गया तथा त्वरित अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.इसके बाद गुलाब कमरों विधायक भरतपुर सोनहत एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय से भी मिलकर ज्ञापन सौंपा एवं उनको संपूर्ण परिस्थितियों से अवगत कराया गया। गुलाब कमरों जी उपाध्यक्ष सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक भरतपुर सोनहत को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल साहू ने बतलाता की उपाध्यक्ष महोदय द्वारा तत्काल विचार करने का आश्वासन दिया गया शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय से प्रांताध्यक्ष की उपस्थिति में मीटिंग करा कर एवं हमारी समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु आशान्वित किया गया है…….चूँकि कोरोना के कारण दो तीन लोगों को मिलने की अनुमति होने के कारण अन्य साथी गण को सूचित नही किया जा सका।
