भारी बारिश से जन जीवन अस्त ब्यस्त… जिला गरियाबंद में 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। जिला में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गई है। छुरा ब्लाक के सरकड़ा गांव में 5 ग्रामीणों का घर अधिक बारिश के वजह से गिर गया जिसके वजह से रहने को भारी परेशानी हो रही है । ऐसे ही कई जगहों से भी छुटपुट घटना सुनने को सामने आ रही है। इधर लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं , जिले के सबसे बड़े सिकासार बांध के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के वजह से जलभराव तेज हो गया है , जिसके कारण 12000 क्यूसेक पानी पैरी नदी में छोड़ा गया गया है ।
प्राप्त सूचना के हिसाब से सोंढुर बांध से भी 24 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसके वजह से पैरी सोंढुर नदी में भयंकर बाढ़ सा निर्मित हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *