जिला पंचायत अध्यक्ष के निज सहायक की गाड़ी पलटी, 15 फिट दूर झाड़ियों में अटकी कार…परिवार सहित सब सकुशल

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद । जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के निज सहायक सुनील यादव की अचानक गाड़ी पलटते हुए झाड़ी में जा रुकी, परिवार के सभी लोग बाल बाल बच गए , अपने कार से जब सुनील यादव अपने परिवार के साथ कुरूद से अपने घर गरियाबंद आ रहे थे उसी वक्त कचनाधुरवा से बारुका के बीच चिंगरापगार नाला के बाद अचानक से सामने से आ रही कार को साइड देते देते अपनी गाड़ी साइड झाड़ी में जा पालटी और गाड़ी उल्टी दिशा तरफ खड़ी हो गई ,गाड़ी में बैठे सुनील यादव के साथ परिवार सकुशल है किसी को किसी भी प्रकार का कोई चोट नहीं आया है, इसकी जानकारी जब गरियाबंद जिला में आग की तरह फैली तुरंत सुनील यादव और उनके परिवार की सकुशल की जानकारी लोग लेते रहे, सुनील यादव ने कहा कि ये सब ऊपर वाले के कारण हम सकुशल है किसी को किसी भी प्रकार का कोई चोट नहीं आया।


दुर्घटना की खबर लगते ही कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बसन्त त्रिवेदी पूरे परिवार सहित मौके पर पहुंचे , अजय साहू , मुकेश ठाकुर उपसरपंच कोपरा अपने साथियों सहित तत्काल मौके पर पंहुचे , साथ ही तत्काल अपने साथियों सहित पार्षद संदीप सरकार , ऐश्वर्य यदु , धीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग इकठे हो गए , मानवता का परिचय देते हुए राजिम की ओर से स्कूटी सेड्यूटी आ रही जिला अस्पताल की डॉ स्वाति मिश्रा ने परिजनों की मदद की और स्थानिय लोगों की मदद से ट्रेक्टर की सहायता से गाड़ी को निकाल गया ,वही देवभोग की जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल ने भी अपनी गाड़ी रोककर कुशलक्षेम जाना , देवभोग के पत्रकार कन्हैया तिवारी ने रायपुर प्रवास निरस्त करते हुए परिजनों को सुरक्षित गरियाबन्द घर तक पहुँच के वापस मौके पर पहुँच कर अपने सहयोगियों की मदद से कार को बाहर निकाल कर गरियाबन्द वापस लेकर आये, अनियमित कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष गोपाल गिरी भी तत्काल मौके पर पहुँच गए । सभी के सहयोग के लिए सुनील यादव ने सबका धन्यवाद और आभार देते हुए कहा कि आप सबके स्नेह से मैं और मेरा पूरा परिवार सुरक्षित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *