दुर्ग जिला सचिव संघ ने पंचायत सचिव के हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

पाटन।मुंगेली जिले के पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनचुनिया में पँचायत सचिव के पद पर पदस्थ उसलापुर गुप्ता कालोनी निवासी चंदना डड़सेना (45) की संदिग्ध मौत को लेकर दुर्ग जिला सचिव संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू सहित जिले के तीनों ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत (पाटन) राकेश वर्मा (दुर्ग) व राकेश चन्द्राकर (धमधा) सहित सभी सचिवो ने शोक ब्यक्त करते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए संलिप्त आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की मांग किया गया है।

पंचायत सचिव की हत्या के आरोपीयों की गिरफ्तारी के साथ ही मृत पँचायत सचिव के परिजनो को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग भी किया गया
दुर्ग जिला सचिव संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि इस मामले की जांच में विलंब होने पर प्रदेश स्तर पर पँचायत सचिव संघ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *