पाटन–स्वामी आत्मानन्द जी की 31 वीं पुण्यतिथि पर नगर की आत्मानन्द चौक पाटन में स्थित मूर्ति पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के राजप्रधान मेहत्तर वर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर आध्यात्म व मानवता की सेवा में अपनी जीवन समर्पित करने वाले स्वामी जी को श्रद्धाजंलि दिए । इस अवसर पर मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के पूर्व राजमंत्री पुरुषोत्तम कश्यप, क्षेत्र प्रधान लीलेश वर्मा, पार्षद लीलाधर वर्मा, उपस्थित थे ।
