? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद। जिले में लगातार दो दिनों से मूसलाधार हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर आ गए है। गरियाबंद जिले के सीकासार बांध व धमतरी जिले के सोंढूर बांध भी लबालब हो गए है। लगातार पानी की आवक को देखते हुए सिकसार व सौंढुर बांध से पैरी नदी में पानी छोड़ा गया है। स्थनीय प्रशसन से मिली जानकारी के अनुसार सिकसार बांध से आज सुबह 9:00 बजे 12000 हजार क्यूसेक पैरी नदी में डिस्चार्ज किया गया है। सौढुर बांध से भी 2400 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी प्रशसन ने दी है।पैरी नदी के किनारे बसे सभी गांवो को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ आपदा प्रबंधन दल को भी अलर्ट कर दिया गया है।
