दुर्ग .भारतीय युवा काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश पर आज दुर्ग में राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद व प्रदेश सचिव संदीप वोरा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने दुर्ग पटेल चोक पर उतरकर , हाँथो से थाली बजाकर केंद्र सरकार का विरोध किया. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी को देश के छात्रों की पीड़ा न दिखाई दे रही और न सुनाई दे रही है इसलिए युवाओ ने थाली बजाकर उनको अपनी आवाज़ सुनाने का प्रयास किया है छात्र देश के भविष्य है लाखो की संख्या में परीक्षा में बैठे और संक्रमित हुए तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी..देश के युवाओं के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव चिंताजनक है..कार्यक्रम में मुख्यरुप से राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद , प्रदेश सचिव संदीप वोरा , पार्षद मनदीप सिंह , प्रदेश सयोजक गौरव गोले , विधानसभा महासचिव नेतराम साहू , अमित कुमार , आफताब कुरैशी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

