रायपुर। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के संरक्षण में मेकाहारा के मरीजों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा एवं हेमंत देवांगन ने राजीव कैंटीन के नाम से भोजनालय की शुरुवात की है, भोजनालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को मात्र 10 रु में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है।
भोजनालय के उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल और कांग्रेस के युवा नेता रविन्द्र सिंह राजपुरोहित भी पहुँचे थे और उन्होंने श्री राजीव गांधी कैंटीन के शुभारंभ में खुद भी खाना खाया और गरीबों को खाना वितरण भी किया।
समारोह में सम्मिलित हुए कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल व रविन्द्र सिंह राजपुरोहित ने मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन के लिए प्रति माह 500 लोगों को खाना उनके द्वारा देने की घोषणा की । इसके लिए संचालन समिति ने सन्नी अग्रवाल एवं रविन्द्र राजपुरोहित को धन्यवाद ज्ञापित किया।
