गरियाबंद जिले से लापता नाबालिग लड़की ओडिसा में मिली, पुलिस ने आरोपी अपचारी किशोर को किया गिरफ्तार


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

अमलीपदर। जानकारी के मुताबिक अमलीपदर थाना में 25 अगस्त शाम को एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के 24 अगस्त रात 8 बजे से गुम होने की शिकायत दर्ज करायी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इसी दौरान किशोरी के ओडिसा में होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया, पुलिस के मुताबिक किशोरी को एक किशोर के साथ ओडिसा के हल्दी खलियापारा से बरामद किया है। जिस घर से किशोरी को बरामद किया है वह आरोपी किशोर के रिश्तेदार का घर है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किशोर किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर लाया है। पुलिस को आपचारी बालक से मिली जानकारी के मुताबिक वह किशोरी को तकरीबन एक साल पहले उस समय से जानता है जब किशोरी अपने मामा गांव कुहीमाल आई थी। उस समय दोनों की बातचीत शुरू हुई और एक दूसरे के फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ।
फिलहाल पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौप दिया है वही आपचारी बालक को भादवि की धारा 366,376(2)ढ भादवि एवं 4 6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्प्रेक्षण गृह भेजा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *