? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
कृषि सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने बाढ से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने शासन से किया मांग
गरियाबंद/मैनपुर। गरियाबदं जिला के पंचायत के कृषि सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, महिला एंव बाल विकास विभाग के सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे, लोक निर्माण विभाग के सभापति फिरतु राम कंवर तथा स्थानीय अधिकारियों ने आज मंगलवार को अचानक मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के रेडी टू ईट योजना के तहत निर्माण किए जा रहे पोषण आहार, नरवा, गरवा योजना के तहत बाडी योजना, खेती किसानीें कार्य का निरीक्षण करने पहुचे सबसे पहले मुख्यालय मैनपुर स्थित दो रेडी टू ईट केन्द्र का निरीक्षण किया और यहा रेडी टू ईट के संबध में जानकारी लिया साथ ही महिला बाल विकास के सभापति मधुबाला रात्रे ने पोषण आहार योजना में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है, साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के साथ समय पर रेडी टू ईट का वितरण करने की बात कही पश्चात शासन के महत्वकांक्षी योजना के तहत ग्राम बेहराडीह में बाडी योजना अंतर्गत सब्जी की खेती का निरीक्षण किया।
किसानों से चर्चा किया किसानों ने शासन की इस योजना की तारीफ किया पश्चात क्षेत्र के खेती किसानी का निरीक्षण करने जिला पंचायत सभापति का दल विभिन्न ग्रामो का दौरा किया इस दौरान धान व मक्का के फसलों में तरह तरह के कीट प्रकोप के साथ पिछले दिनों हुई बारिश में नदी किनारे कटाव से खेत में रेत पट जाने से फसल बर्बाद का निरीक्षण किया इस दौरान जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी नरसिंह ध्रुव , वरिष्ठ कृषि अधिकारी भावेश शाडिल्य, कृषि अधिकारी नेताम व स्थानीय अमला उपस्थित थे। साथ ही क्षेत्र में चल रहे कई शासकीय कार्यो के साथ गौठान योजना का भी निरीक्षण किया गया, देर शाम निरीक्षण कर पहुचे जिला पंचायत के कृषि सभापति लोकेश्वरी नेताम ने बताया कि शासन की योजना के तहत ग्राम बेहराडीह में बाडी योजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती किसानी के तहत सब्जी की खेती किया जा रहा है जिसका किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है।
श्रीमती नेताम ने बताया मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में धान और मक्का की फसल में तरह तरह के कीट प्रकोप के चलते किसानों को भारी परेशानी हो रही है, किसान कीट प्रकोप से फसलों को बचाने तरह तरह के मंहगा दवाई का उपयोग कर रहे है, उन्होने आगे बताया पिछले दिनो भारी बारिश से मैनपुर क्षेत्र के नदी किनारे वाले गांवो में कटाव के चलते किसानो को भारी नुकसान उठाना पडा है, नदी में बाढ के कारण नदी का रेत खेतो में पट गया है, जिससे भारी फसलो को क्षति पहुची है तत्काल शासन को चाहिए कि ऐसे ग्रामो का निरीक्षण करवाकर किसानों को राहत प्रदान करे उन्होने आगे बताया मैनपुर के स्टाप डेम मोहल्ला में स्टाप डेम क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मोहल्ले के लोग बेहद परेशान है और लगातार ग्रामीणों के द्वारा मांग करने के बावजूद सिंचाई विभाग के अफसरों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।
