? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मुक्तिधाम का सेड जर्जर हेडपम्प नही होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नदीपारा नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम की हालत बेहद खराब हो गई है, और इस मुक्ति धाम में आने जाने के लिए रास्ता भी नही है और तो और अभी बारिश के दिनो में इस मुक्तिधाम तक पहुचने के लिए बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड रहा है, शव को लेकर नदी में उतरने के बाद फिर उबड खाबड रास्तों से मुक्तिधाम तक पहुचना बहुत कठिनाइयों का सामना करना पडता है नदी में बाढ आ जाने से स्थिति और खराब हो जाती है ग्राम पंचायत मैनपुर के नागरिकों के द्वारा इस मुक्तिधाम की जीर्णोधार करने की माग लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन इस गंभीर समस्या की तरफ न तो शासन प्रशासन ध्यान दे रही है और न ही स्थानीय जिम्मेदार पदाधिकारी जिसके चलते यहा समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, ज्ञात हो कि मैनपुर का मुक्तिधाम समस्याओं से जकडा हुआ है आज से लगभग 15 वर्ष पहले यहा टीन का सेड लगाया गया था चबुतरा का निर्माण किया गया था लेकिन अब वह टीन का सेड टुट फुट चुकी है और चबुतरा उखड गया है, मुक्तिधाम तक लगभग पांच वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत सडक निर्माण किया गया था और पुल निर्माण के लिए नीव खुदाई कर छोड दिया गया है जिससे गढढा हो गया है पुल का निर्माण नही किया गय और तो और पुल निर्माण के लिए जो गढढे खोदे गए थे वह दुर्घटना का कारण बन रहा है,
नदी के किनारे मुक्तिधाम होने के कारण यहा जाने वाली सडक हर वर्ष की बारिश में बह चुका है बारिश के दिनो में अब मुक्तिधाम तक पहुचना बहुत ही मुश्किल हो रहा है खासकर जब नदी में बाढ होती है तो लोगो को नदी के बाढ के पानी को पार कर जाना पडता कई वर्षो से मुक्तिधाम तक पक्की सडक निर्माण की मांग किया जा रहा है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य नही हुआ है, मुक्तिधाम के चारो तरफ झाड, झाडिया उग गई शवदह का फर्श उखड चुका है और यहा पानी की कोई व्यवस्था नही है हेडपम्प भी नही है , जिसके चलते मुक्तिधाम में पहुचने वाले लोगो को भारी परेशानियो का सामना करना पडता है, मुक्तिधाम खंण्डहर में तब्दील हो गया है यदि जल्द ही मुक्तिधाम के नदी किनारे तटबंध का निर्माण नही किया गया तो आने वाले बारिश के दिनो में मुक्तिधाम का सेड भी बाढ के पानी में बह जाने की अंदेशा है,
तहसील मुख्यालय मैनपुर होने के बावजूद आज मुक्तिधाम समस्याओं के मकडाजाल में जकडा हुआ है, चारो तरफ कचरा और गंदगी फैला हुआ है, कही कोई सफाई की व्यवस्था नही है और तो और मुक्तिधाम के आसपास वहा पहुचने वाले लोगो के लिए सर छिपाने व बारिश से बचने तथा गर्मी से बचने कोई सेड का निर्माण या बैठने की कोई सुविधा नही है, बारिश के दिनो में लोग त्रिपाल लेकर जाते है, तब कही जाकर यहा दहसंस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हो पाता है।
मैनपुर नगर के नागरिक रामकृष्ण ध्रुव , आलोक गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सोतन सेन, बिरेन्द्र श्रीवास्तव बाबूलाल साहू, दीपक यादव, व नगर तथा पंचायत क्षेत्र के लोगो ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि मैनपुर नगर में व्यवस्थित मुक्तिधाम का निर्माण किया जाए और यहा आने जाने के लिए पक्की सडक, पुल के साथ सेड निर्माण मुक्तिधाम मे पानी के लिए हेडपम्प, व चारो तरफ आहता निर्माण करने की मांग किया है।
