छुरा जनपद उपाध्यक्ष द्वारा की जा रही है लगातार सिंचाई विभाग के कामों की निगरानी


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। छुरा जनपद के उपाध्यक्ष युवा ऊर्जावान युवा नेता गौरव मिश्रा द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए लगातार सिंचाई विभाग द्वारा बनाये गए बांध और नहरों की निरीक्षण कर रहे हैं। आपको बता दें कि जल संसाधन विभाग छुरा सबडिवीजन में कई बांध व नहर बनाये गए हैं जो वर्तमान में औचित्यहीन प्रतीत हो रहा है । करोड़ों की लागत से रानी डोंगरी जलाशय, टेंगनही जलाशय निर्माण ,और कई नहर लाइनिंग का कार्य तो जरूर कराया गया है पर किसानों के हित को ध्यान में न रखकर सिर्फ अधिकारी अपने और ठेकेदार के सात पुस्तों को पालने के लिए ही निर्माण कराया गया है।

सरकार का उद्देश्य होता है गांव के गरीब किसान बांधों के पानी के जरिये उन्नत फसल उगाकर समृद्ध बने ,इसी वजह से बांध,चेकडेम,नहर का निर्माण कराने के लिए अरबों रुपये विभाग के जरिये निर्माण कार्य कराती है, पर जमीनी हकीकत यह है कि किसान को उसका कोई फायदा नही मिल रहा है । किसानों की इस समस्या को लेकर ब्लाक और जिले में बैठे ठाठबाठी अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नही है । ये लोग सिर्फ नए नए कामों की प्लानिंग करना और मीटिंग के बहाने मुख्यालय से गायब रहना इनकी फितरत बन चुकी है। आपको बता दें कि जल संसाधन छुरा सबडिवीजन में कई सालों से कुंडली मारे बैठे एसडीओ पंचभावे जी से कई बार किसानों की समस्या को लेकर मीडिया द्वारा चर्चा की गई पर गोलमोल जवाब देकर बचते नजर आए ।

जब मीडिया द्वारा युवा ऊर्जावान जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा को बताया गया कि टेंगनही और रानी जलाशय का पानी किसानों के खेतों तक नही पहुंच पा रहा है बांध होने के बावजूद सिर्फ ऊपरी बारिश के पानी से किसान फसल ले रहे हैं। मिश्रा जी द्वारा तत्काल मीडिया के साथ दोनों बांधों के नहर व मेंटेनेंस का कार्य देखा फिर किसानों से मिला ।

किसानों ने उनके समक्ष बताया कि नहर के कार्यों में गुणवत्ता नही होने के कारण पानी उनके खेतों तक नही पहुंचता जिसके कारण फसल हर वर्ष चौपट हो जा रहा है। अधिकारियों को कई बार गांव के किसान सूचना दे चुके है पर कोई निरीक्षण को नही आते इस प्रकार से किसानों ने अपनी ब्यथा सुनाई। श्री मिश्रा ने निरीक्षण के पश्चात मीडिया को बताया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही मनमानी किसानों के प्रति बरती जा रही है , अधिकारी अपने ऐसी रूम में बैठकर अपना ड्यूटी कर रहे है और इधर किसानों की समस्या हर वर्ष बढ़ते जा रही है करोड़ों रुपये की इस कार्य से और मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये विभाग के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि की इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाऊंगा और मुख्यमंत्री जी के पास इस समस्या को अवगत कराने की और दोषियों के ऊपर कार्यवाही करवाने बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *