पाटन। नगर पंचायत पाटन में मंगलवार को कार्यालय में कार्यरत प्यून कोरोना पाजेटिव पाया गया था। जिसके बाद आज नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों एवं ठेकेदार का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें दो बाबू और तीन ठेकेदार का कोरोना टेस्ट पाजेटिव आया है।
स्वास्थ्य विभाग सभी पाजेटिव मरीजों की प्राइमरी कांटेक्ट खंगाल रही है। नगर पंचायत में एक बार फिर से एक साथ कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने से लोगो में हडकंम्प मच गया है। नगर पंचायत पाटन कार्यालय एहतियात के रूप में नगर पंचायत को दो दिन के लिए सील कर दिया है। इस दौरान नगर के सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, व पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी।
पाटन ब्लॉक के ग्राम कापसी में भी तीन लोग का टेस्ट कोरोना पाजेटिव आया। इन तीनो का इलाज एम्स में चल रहा है।
