गरीबों को मुफ्त में मिलने वाले राशन का भी दुकान संचालक ले रहे है पूरा पैसा

अंकित बाला…

पखांजूर। एक ओर केन्द्र और राज्य सरकार कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक संकट से गुजर रहे गरीबों को राहत दिलाने के लिए चावल, दाल मुफ्त में बांट रहे हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो इन गरीबों के हक पर डाका डाल रहा है. ताजा मामला जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक का है, जहां मुफ्त में दिए जाने वाले राशन का पूरा पैसा लिया जा रहा है. आरोप है कि पंचायत के राशन दुकान संचालक कार्डधारियों से राशन का पूरा पैसा ले रहा है।
इसे बेड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन दुकान संचालक फ्री में बांटने वाले चावल का पूरा पैसा ले रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालक सुदीन ने दो पंचायत के 644 कार्ड में से लगभग 550 प्राथमिक गरीबी रेखा के कार्डधारियों को इस महीने फ्री में बांटे जाने वाले चावल का पूरा पैसा लिया है. इसकी शिकायत करते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने पखांजुर SDM के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

इस संबंध में नायब तहसीलदार मोहित साहू क्या कहते है देखे वीडियो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *