? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
छुरा। विकासखण्ड मुख्यालय छुरा के आदिवासी अंचल के ग्राम गिधनी में अमात्य गोड़ समाज एवं नागेश मरई परिवार में नवाखाई का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी के दिन आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। घर के आंगन में सभी परिवार बैठकर अपने बड़ादेव एवं ईष्ट देवी देवताओं के पूजा करते हुए नये धान की बालियां,चिवडा़,चावल, दूध,
नारियल और अन्य भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात परिवार के सभी सदस्य साथ मे एक जगह बैठकर चिवडा़ का प्रसाद ग्रहण करते हुए सामूहिक भोजन पश्चात बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीवाद लिया गया। आपसी भाईचारा सद्भाव के प्रतीक नवाखाई पर्व में एक दूसरे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।
