? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर– जनपद पंचायत मैनपुर से 15 किलोमीटर के दूरी पर बसा ग्राम पंचायत दबनई के आदिम जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम छिंदोला में इन दिनों महिला समूह के द्वारा नैसर्गिक कलाकृति से बांस का कुर्सी निर्माण किया जा रहा है। जो देखने में बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक दिख रहा है। महिला समूह के द्वारा बनाया गया बांस के कुर्सी बिक्री के लिए तैयार है। इन महिलाओं के कलाकृति को रंगत देने के लिए कुशल कारीगरों से प्रशिक्षण देते हुए स्वरोजगार के दिशा में कार्य किया जा सकता है।
