? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर– विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील मरकाम के द्वारा अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी पेड का वितरण किया गया। इस संबंध में सरपंच सुनील मरकाम ने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस से पूरा देश,राज्य जूझ रहा है। जिसके कारण जिस भी परिस्थिति में लोगों का सेवा कर सके। शासन प्रशासन से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा सेवा व सहयोग में लगा हुआ है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश लगातार शासन प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। एम टी श्रीमती यशोदा नेताम ने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को विशेष रूप से समझाईश दिए।पीरियड के दौरान सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
सफाई का ख्याल नहीं रखने से इंफेक्शन होने का डर बना रहता है।समय पर पेड चेंज करना जरूरी है। बिना हाथ धोए पेड चेंज ना करें। डिस्पोज करते समय अच्छे से लपेट कर सुरक्षित स्थान में डालें। सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल करने से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में होने वाले आंतरिक बीमारियों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच सुनील मरकाम, एम. टी यशोदा नेताम,मितानीन श्रीमती प्रेमशिला मरकाम, श्रीमती आचना नेताम,जानकी बाई मंडावी,फगनीबाई मरकाम सहित महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति रही।
