डांगरा में पशु चिकित्सा शिविर लागाकर 166 पशुओं का किया गया उपचार


कांकेर – जिले के दुर्गकोन्दल विकासखण्ड के ग्राम डांगरा में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं डॉ एल.पी.सिंह एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ नरेन्द्र कुमार राणा और डॉ. टिकेश्वर ठाकुर के मार्ग दर्शन में चलित पशु चिकित्सा ईकाई कांकेर द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्नउचल ैपद क्पेमेंम रोग ग्रस्त 166 पशुओं का उपचार, विभिन्न रोगों के रोकथाम के लिए 309 पशुओं एवं 783 कुक्कुटों के लिए औषधि वितरण किया गया। शिविर में 84 पशुओं को कृमि नाशक दवापान करवाया गया एवं 192 पशुओं में किलनी नाशक दवा का छिड़काव किया गया। 93 पशुओं को खुरपका-मुहपका रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, विभिन्न रोग ग्रस्त पशुओं से 8 रक्त पट्टी एवं 12 गोबर सेम्पल एकत्रित कर रोग अनुसंधान प्रयोग शाला कांकेर में प्रेषित किया गया। शिविर में 61 हितग्राहियों को पाम्पलेट वितरण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। पशुपालको को स्नउचल ैपद क्पेमेंम रोग ग्रस्त पशुओं का उपचार कर रोगी पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने का सलाह भी दिया गया। उन्होनें बताया कि पशु संर्वधन के लिए प्रजन्न योग्य पशुओं की जानकारी लेकर कृत्रिम गर्भाधान का महत्व बताया गया तथा पशुओं में गर्मी के लक्षण दिखाई देने पर कृत्रिम गर्भाधान करवाने की सलाह दी गई। शिविर में उपस्थित गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा 12 पशु पालकों को मक्का चारा मिनीकिट का वितरण भी किया गया।
शिविर में पशु परिचारक बाबुलाल रावत, प्रमिला तुलावी एवं पशुपालक अरूण नरेटी, जीवन लाल नरेटी, सदाराम यादव, जगदेवराम कोरेटी, रतिराम नरेटी, रामदयाल नरेटी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *