अचानकपुर में अवैध मुरुम खनन करते हुये चार हाइवा और चैन माउंटेन जब्त

पाटन। क्षेत्र में कई गावों में मुरुम माफिया सक्रिय है। विकासखंड पाटन के ग्राम अचानकपुर में आज ग्रामीणों ने अवैध मुरुम खनन करते हुये एक चैन माउंटेन और परिवहन में लगे पांच हाइवा को पकड़ा जिसमे से एक हाइवा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए सभी वाहनों को उतई थाने में सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा मुरुम खनन करते पाए जाने पर रॉयल्टी दिखाए जाने की मांग करने पर ग्राम पंचायत के एक पंच द्वारा मुरुम खनन की परमिशन दिए जाने की बात खनन करने वाले के द्वारा बतलाया गया। साथ ही ग्रामीणों को भी गाड़ी छोड़ने की एवज में पैसा देने की कोशिश की गई । लेकिन ग्रामीणों ने अपने गाँव की खनिज संपदा की दोहन करने वाले मुरुम माफिया की एक नही सुनी और उतई पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जहां पर से 4 हाइवा और एक चैन माउंटेन पकड़ा गया जिसे उनके सुपुर्द किया गया। ग्रामीणों ने कहा पंचायत प्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ के लिये गांव में अवैध रूप से मुरुम खनन करवा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *