जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी अपनी नियुक्ति उपरान्त जिले के अंतर्गत आने वाले मंडल(ब्लाक)के दौरे पर है,भाजपा संघटन की दृष्टि से जिले में 11 मंडल है जिसमे से मंडावी जी ने अभी तक 10 मंडलो का दौरा पूरा कर लिया है। इस तारतम्य में आज दिनांक 25/08/20 को बस्तर जिले के बकावंड मण्डल में,आत्मीय स्वागत के बाद संपर्क कार्यक्रम में मंडावी जी उपस्थित हुए,इस दौरान उन्होंने मण्डल में कार्यकारणी के गठन के लिए मार्गदर्शन दिया एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर रामाश्रय सिंह वेदप्रकाश पाण्डे जी, मण्डल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप नारायण बिसाई रोहित त्रिवेदी जी , मोहन जोशी,जोगेंद्र चंद्राकर जितेंद्र पानिग्राही पुरुषोत्तम जोशी, पदम चरण बिसाई, एव अन्य प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
