शासन की सबसे महत्वकांक्षी योजना गोधन गोबर खरीदी का किया निरीक्षण


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद / फिंगेश्वर।सोमवार कोग्राम पंचायत भेंडरी(लो) गोठन में शासन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना तहत गोबर खरीदी में जायजा लेने पहुचे दीपक साहू सदस्य लोहरसी द्वारा गोबर खरीदी से सम्बंधित रिकार्ड का निरीक्षण किया गया एवम गोठान समिति के अध्यक्ष खेलु साहू से अभी तक खरीदी की गई गोबर की मात्रा एवम रखरखाव पर चर्चा किया गया। और पशुपालको से गोबर क्रय से आमदनी, और बेरोजगार को रोजगार मिलने से हो रही खुशी आम जनता से बात चीत की गई। ग्राम गोठान समिति भेंडरी द्वारा दिनांक 20.07.2020 से गोबर क्रय किया जा रहा है जिसमे 16.08.2020 तक कि गई गोबर क्रय का भुगतान हो गया है। अभी समिति द्वारा कुल 44203 किलो ग्राम गोबर क्रय कर ली गई है जिसकी जानकारी सरपंच श्री मोहन साहू, अध्यक्ष खेलु राम साहू ,सचिव झम्मन पटेल, नरेंद्र बारले रोजगार सहायक, भुनेश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू पंच, नोहेश्वर साहू, पुरषोत्तम साहू, द्वारा जानकारी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *