नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन शेड का निरीक्षण कर लिया जायजा


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

सडको पर घुमने वाले पशुओं को अब कम्पोस्टिंग शेड में रखने का निर्णय
गरियाबंद।सड़को में घुमने वाले आवारा मवेशियो को अब नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर से बाहर कम्पोस्टिग शेड में अस्थाई गौठान बनाकर कर रखने का निर्णय लिया है। यहां पर मवेशी के रखरखाव की पूरी व्यवस्था तैयारी की जा रही है। रविवार को नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर पालिका के सीएमओ और इंजी अश्वनी वर्मा की मौजुदगी में अस्थार्ठ गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियो को निर्देष दिए कि मवेशी की सुरक्षा और रखरखाव का विशेष ध्यान दिया जाये। कम्पोस्टिंग शेड के भीतर भी बांस से बेरीगेट्स बनाए जाए ताकि मवेशी शेड में रखे कचड़े और झिल्ली तक ना जाए। मवेशियो के लिए चारे और पेयजल की कमी ना हो।
ज्ञात हो कि नगर पालिका क्षेत्र में रोज शाम होते ही मुख्य सड़को पर मवेशियो का जमावाड़ा हो जाता है। इसके चलते नगरवासियो और राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़को में जाम की स्थिति बन जाती है जिसके चलते यातायात प्रभावित होता है वही इसके चलते लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे। इसे देखते हुए पालिका प्रषासन द्वारा अब सड़को पर फैले इन मवेशियो को गौठान के अभाव में कम्पोस्टिंग शेड में अस्थाई गौठान बनाकर रखने का निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बताया कि सड़को पर आवारा मवेशियो के कारण आयदिन लोगो को परेषानियो का सामना करना पड़ रहा था। गौठान में रखने से लोगो को परेशानी से निजात मिलेगी वही नागरिक और मवेशी दोनो दुर्घटना का षिकार होने से बचेंगे।
इधर मौके पर नगर पालिका के सीएमओ संध्या वर्मा ने बताया कि कम्पोस्टिंग शेड दस एकड़ में फैला है। यहां चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। मवेशियो की सुरक्षा के लिए तीन चौकीदार रखे गए है। सभी तरफ से यहां घेराबंदी भी है। कचड़े और झिल्ली से मवेशियो को दूर रखने अध्यक्ष के निर्देष पर बेरिगेट्स लगाए जा रहे है।
पहले ही दिन दिखा कार्यवाही का असर
पालिका प्रशासन द्वारा अस्थाई गौठान बनाने के बाद पहले ही दिन सड़को पर इसका असर देखने को मिला। एक दिन की कार्यवाही में ही सड़क मवेषी विहिन नजर आई। मुख्य सड़क सहित कही पर भी मवेशियो का जमावड़ा देखने को नही मिला। इसके चलते राहगीरो ने भी राहत की सांस ली। इंजी अश्वनी वर्मा ने बताया कि अब तक कुल 60 से अधिक मवेशी यहां लाए जा चुके है। शुक्रवार से पालिका कार्यवाही कर रही है। बिती रात सड़को पर मिले सभी मवेशी यहां लाए गए। उन्होने बताया कि पालिका द्वारा प्रति मवेशी पांच रूपए जुर्माना लिया जा रहा है। फिर भी सड़को पर आवारा मवेशी दिखेंगे तो कड़े कदम उठाए जायेंगे।
मवेशी मालिको के लिए सशक्त हिदायत सड़को पर ना छोड़े मवेशी
इस संबंध में चर्चा करने पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बताया कि मवेशी मालिका को सक्त हिदायत दी गई है कि वे सड़को पर आवारा मवेशी ना छोड़े। इसके चलते लोगो को परेषानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा मवेशी पालको के घर घर जाकर एफीडेविट भी भरया गया है कि वे मवेषी खुले में नही छोड़ेंगे और यदि फिर भी छोड़े जाते है तो पालिका प्रशासन उचित कार्यवाही करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *