? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा अति संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम मौहानाला मे तीन माह से सौर ऊर्जा बैटरी व मशीन खराब हो जाने से 30 परिवारों को अंधेरों में रात गुजारनी पड़ रही है। इस खबर को कुछ दिन पूर्व सत्य खबर ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क्रेडा विभाग के जिला अधिकारी इंद्र भूषण साहू के द्वारा तत्काल फिल्ड मैकेनिकों को गांव में भेज कर खराब पड़े बैटरी को बदलते हुए सौर ऊर्जा मशीन के मरम्मत कर हर हाल में महीनों से अंधेरों में रात गुजारने वाले 30 परिवारों के घर मे रोशनी आनी चाहिए। जिला अधिकारी के आदेश के बाद तत्परता दिखाते हुए फील्ड मैकेनिक द्वारा मौहानाला गांव पहुंचकर सौर ऊर्जा में आए खराबी को सुधार कर नया बैटरी लगाया गया। जिससे अंधेरों में रात गुजारने वाले 30 परिवारों के घर भी रोशन होने लगी। जिसके कारण जिला अधिकारी क्रेडा विभाग इंद्र भूषण साहू, समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं सत्य खबर टीम को ग्राम वासियों ने हृदय से बधाई दिए हैं।
